बदायूं 21 जुलाई को राष्ट्रीय आवाहन पर पूरे प्रदेश में सरकार की नीतियों के विरुद्ध 15 सूत्रीय ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी को स्थानीय समस्याओं सहित सोपा
आज किसान भारी वर्षा के होते हुए भी सुबह से ही मालवीय आवास ग्रह पर एकत्र होना शुरू हो गए थे किसानो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मालवीय आवास गृह पर भारी फोर्स तैनात कर दिया था किसान सभी एकत्र होकर के वर्षा होने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे तथा वहीं पंचायत मैं ज्ञापन लेने एसडीएम बिसौली आए किंतु जिला अध्यक्ष की मांग थी कि आज हम अपना ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सोपेगे डिप्टी कलेक्टर तथा एडीएम प्रशासन सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन मांगने पर जिला अध्यक्ष ने उनको ज्ञापन देने से मना कर दिया और कहा
यदि ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय नहीं लेते हैं तो हम घर वापस चले जाएंगे जिला अध्यक्ष ने कहा आज लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है क्योंकि दिल्ली में जो बच्चों के साथ लाठी चार्ज हुआ ऐसा जघन्य अपराध तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था जो दिल्ली सरकार ने किया खेद तो इस बात का है सरकार ने कुछ कहा या ना कहा किंतु विपक्ष भी बिल्कुल नहीं बोला ससद चलता रहा सड़कों पर बच्चेपिटते रहे
और उन पिटने वालों में एक भी नेता नहीं था जब हमारी चुनी हुई सरकार ने बच्चों की मांग नहीं पूरी की तो जिलाधिकारी महोदय भी हमारा ज्ञापन नहीं लेंगे तो हमें कोई शिकायत नहीं जिलाधिकारी महोदय ने किसानो की बात मानी और ज्ञापन लिया तथा जिले की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपने के साथ-साथ 6 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय समस्या जैसे किसानों के अंश गड़बड़ कर देना खाद के लिए सरकार द्वारा कठिन नियम लगाना सरकारी सेंट्रो पर मक्का की खरीद ना होना विद्युत बिल अनाप-शनाप देना तथा
सहसवान की सरकारी खरीद केंद्र पर धान और बाजरा की फर्जी खरीद मात्र दो गांव से काकोराबाद तथा फकीराबाद के किसानों से हजारों कुंतल की इसकी जांच की मांग की गई जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने के बाद सभी यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान पुरुष चिकित्सालय महिला
चिकित्सालय मैं भ्रष्टाचार को लेकर वहां के सीएमएस तथा सीएमओ से मिले और और उनसे भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को कहा जिला अध्यक्ष ने कहा यह चेतावनी पत्र है यदि अस्पतालों में भ्रष्टाचार नहीं रुक तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा अंत में जिला अध्यक्ष ने पूरे जनपद सेआए किसान तथा पदाधिकारी को धन्यवाद दिया