बहजोई में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 307 मरीजों ने उठाया लाभ।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह
-------------------------
बी.एम.बी.एल. जैन सेवा न्यास के स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं।
डिजिटल एक्स-रे, रक्त जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवाइयों की निःशुल्क सुविधा से लाभान्वित हुए क्षेत्रवासी।
बहजोई। मानव सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा बी.एम.बी.एल. जैन वर्ल्ड स्कूल, बहजोई में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिद्ध हॉस्पिटल, मुरादाबाद के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में एक अत्याधुनिक मेडिकल वैन भी उपलब्ध रही, जिसमें डिजिटल ई सी जी, एक्स-रे तथा रक्त जांच की आधुनिक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार (जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), समाजसेवी नकुल प्रताप सिंह तथा सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर के सफल संचालन हेतु सेवा न्यास के सचिव नमन जैन, शिविर संयोजक सम्भव जैन, अमन जैन (एडवोकेट) तथा बी.एम.बी.एल. जैन वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर-प्रिंसिपल राजीव कुमार गुप्ता एवं वाइस प्रिंसिपल गौरव मेधावृत एवं फार्मेसी हेड नागेश कुमार के निर्देशन में सात अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने चिकित्सकों के स्वागत, मरीजों का पंजीकरण, एक्स-रे एवं रक्त जांच,
बीएमआई एवं बीएमडी परीक्षण, दवा वितरण, अतिथि सत्कार तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित संचालन किया। उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण शिविर पूरे समय अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हुआ।
शिविर में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, नवजात एवं शिशु रोग,
तथा जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
चिकित्सकों की टीम में डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. नेहा चन्द्रा, डॉ. सुमित कुमावत, डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. स्वाति लोचब, डॉ. स्तुति सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।शिविर में कुल 307 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच तथा दवाइयों का वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सेवा न्यास, सिद्ध हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम तथा सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने मुख्य अतिथियों, सिद्ध हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ, मार्केटिंग टीम, सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं,
बी.एम.बी.एल. जैन वर्ल्ड स्कूल के समस्त स्टाफ, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर में उपचार हेतु पधारे सभी मरीजों का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सेवा न्यास "नर सेवा ही नारायण सेवा" के आदर्श से प्रेरित होकर भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।शिविर के सफल आयोजन में नकुल प्रताप सिंह,
ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, (पंवासा), गौरव राघव (पंवासा), डॉ. राम अवतार सिंह, राहुल वार्ष्णेय (एडवोकेट), लव कुमार आर्य, नागेश राघव, अखिलेश कुमार, कुश नंदन,नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर, अंकित कुमार, लोकेश कुमार सहित अनेक समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।