जमीनी विवाद के चलते अधेड़ पर हुआ जानलेवा हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीनी विवाद के चलते अधेड़ पर हुआ जानलेवा हमला

Wednesday, July 15, 2026 | July 15, 2026 Last Updated 2026-07-16T01:38:22Z
    Share
जमीनी विवाद के चलते अधेड़ पर हुआ जानलेवा हमला

दो लोगों को गोली लगी

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव वंड़िया खुर्द निवासी आकाश ने थाने में तहरीर देकर उनके पिता बागेश्वर के ऊपर गांव के दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली मारकर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आकाश ने तहरीर में बताया कि उनके पिता बागेश्वर कल रात दस बजे पड़ोस के ही गांव में एक डॉक्टर के पास पैदल जा रहे

 थे जब अपने गांव के आगे निकले तभी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही छविराम और कुवरपाल सहित दो अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए।जिसमें एक फायर बागेश्वर के कंधे में और दूसरा


 फायर हाँथ में लग गया।बागेश्वर के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।जिसके बाद बागेश्वर ने अपने बेटे को फोन किया और बुलाया।आकाश ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बागेश्वर को फरीदपुर सरकारी अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया।

आकाश ने बताया कि उनके पिता की आरोपियों से जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है।इसीलिए उन लोगों ने उनके पिता को जान से मारने के लिए गोली मारी है।


थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते घटना हुई है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close