नेशनल हाईवे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेशनल हाईवे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wednesday, July 15, 2026 | July 15, 2026 Last Updated 2026-07-16T01:33:46Z
    Share

नेशनल हाईवे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
सड़क निर्माण में आ रही बाधाएं हटाईं

फतेहगंज पूर्वी । बरेली–सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) परियोजना के अंतर्गत आज मंगलवार को भी फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व परियोजना निदेशक नवरत्न के निर्देशन में किया गया।

कार्रवाई के दौरान NHAI अधिकारियों की टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया। सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री, टिन शेड, अस्थायी दुकानें,खोखे, यूरिया पंप सहित अन्य अवरोधों को हटाकर राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे तथा उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के महत्व से भी अवगत कराया गया था। अतिक्रमण हटने से सड़क निर्माण कार्य में तेजी आने के साथ यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जहां-जहां अभी भी अतिक्रमण शेष है, वहां नियमानुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और विकास कार्यों में सहयोग देकर क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close