शराब पीने से टोंका तो फंदे पर लटककर की आत्महत्या।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शराब पीने से टोंका तो फंदे पर लटककर की आत्महत्या।

Wednesday, July 22, 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T02:06:40Z
    Share
शराब पीने से टोंका तो फंदे पर लटककर की आत्महत्या।

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा में एक व्यक्ति पप्पू उम्र38 वर्ष निवासी गांव भसूडा थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत ने पत्नी के द्वारा शराब पीने से टोकने से नाराज होकर गांव से बाहर जाकर बहगुल नदी के किनारे खेतों में पेंड़ पर रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

फोरेंसिक जांच टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किये।
पप्पू की पत्नी गंगादेइ ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ करीब पंद्रह साल से मायके में ही रह रही है।उसके पति का करीब दस महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

वह मजदूरी करके इलाज करवा रही थी।मंगलवार को वह जयपुर से वापस आयी तो पति घर पर शराब के नशे में थे पत्नी ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो इस बात से नाराज होकर बुधवार दोपहर दो बजे घर बाहर चले गए 

और गांव के बाहर बहगुल नदी के पास खेतो में एक पेंड़ पर रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पत्नी द्वारा शराब पीने से टोकने पर नाराज होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close