बदायूं: एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं: एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण

Thursday, July 23, 2026 | July 23, 2026 Last Updated 2026-07-24T00:02:41Z
    Share
बदायूं: एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण


बदायूं। मुजरिया :आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने मुजरिया थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

तथा यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि

 कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
एएसपी ग्रामीण ने कहा कि श्रावण मास के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close