अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्म दिन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्म दिन

Wednesday, July 1, 2026 | July 01, 2026 Last Updated 2026-07-01T15:28:36Z
    Share
*अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्म दिन
*मिलक/रामपुर।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर नगर के रौरा खुर्द में अजीम मलिक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सपा सरकार के कार्यकाल में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, लैपटॉप वितरण, 102-108 एंबुलेंस सेवा समेत जनहित की योजनाओं को गिनाया।
 इस अवसर पर पूर्व सभासद इकरार हुसैन, मो. असलम, फैसल खान, अजय सिंघल, हाज़ी सईदुल रहमान, सभासद आसिफ खान, यूनुस अंसारी, शाकिर कुरैशी, शंभू गुप्ता, नन्हें कादरी, ज़ीशान रज़ा खान, ज़ाकिर रज़ा खान,नाज़िम वारसी,अज़ीम मालिक, हासिम अल्वी, सईद अंसारी, इरफ़ान हुसैन, असर अली, आदि थे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close