युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, मुकदमा दर्ज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, मुकदमा दर्ज।

Saturday, July 18, 2026 | July 18, 2026 Last Updated 2026-07-19T01:37:12Z
    Share
युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, मुकदमा दर्ज।

फतेहगंज पूर्वी । थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह फतेहगंज पूर्वी रेलवे फाटक के पास एक ठेले से मुरमुरे खरीद रहा था। इसी दौरान गांव के ही विनीत उर्फ ननुनी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और

 डंडों से हमला कर दिया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में पीड़ित के सिर और शरीर पर चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना पुलिस अधिकारी संदीप सिंह को सौंपी गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close