बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु जम्भेश्वर
विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा स्नातक कक्षाओं के बी.ए. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए तिथि दिनांक 06.07.2026 तक विस्तारित कर दी गयी है | प्राचार्य ने बताया
कि महाविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक ऐसे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश अभीतक अपना पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर नहीं करा सके है, वे अब अपना पंजीकरण दिनांक 06.07.2026 तक करा सकते है |
प्रवेशार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय में नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था भी हेल्पडेस्क के माध्यम से उपलब्ध है | इसके लिए प्रवेशार्थी अपने हाईस्कूल, इंटर अंकपत्र और आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया
प्रति के साथ एक फोटो लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हो और अपना नि:शुल्क पंजीकरण करायें और पहले आओं पहले पाओ के आधार पर बी.ए. अथवा बी.कॉम. में अपना प्रवेश सुनिश्चित करें |