मंडी समिति परिसर, स्थित बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सम्भल वन विभाग की चंदौसी रेंज द्वारा आज वन महोत्सव 2026 के पहले दिन मंडी समिति परिसर, स्थित बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बहजोई नगर पालिका चेयरमैन राजेश शंकर, मंडी समिति सचिव, ग्राम प्रधान,
आढ़त व्यापारी एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रभात कुमार, वन दरोगा नीरज कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में बहजोई के सम्मानित डॉक्टर डॉ० धर्मपाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
सभी आगंतुकों को कलमी आम का पौधा भेंट कर आम भंडारा भी मनाया गया।