दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

Sunday, July 12, 2026 | July 12, 2026 Last Updated 2026-07-12T13:57:54Z
    Share
*दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

आरोपी हुआ घायल

फतेहगंज पूर्वी/क्षेत्र के अंतर्गत थाना पुलिस को आज रविवार की सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की अपनी आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा जवावी फायरिंग की गई जबबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे घायल हो गया।

 घायल होने को उपरांत उसको जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को गांव की एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मुकदमा में आरोपी जुबेद उर्फ जुबेर निवासी ग्राम मल्लपुर थाना भुता उम्र लगभग 45 वर्ष

 फरार चल रहा था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज रविवार को शिवपुरी गांव के पास नहर कोठी के समीप घेराबंदी की अपने आप को गिरता हुआ देखकर आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की इस

 दौरान आरोपी के पैर में गोली और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाशी लेने के दौरान उसके पास एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल और 37690रू बरामद किए गए।


खाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म धमकी एवं एससी एसटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बरेली ले जाया गया और उपचार के बाद उसको थाना लाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई और उसको जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक विशेष समुदाय का व्यक्ति है महिला से दुष्कर्म के बाद इलाके में तनाव का माहोल बना हुआ था।

गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ,बाल किशन ,हेड कांस्टेबल नीरज सिंह कांस्टेबल हर्ष चौहान, मोहित ,अविनाश एवं ऋतिक पनिया के द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close