जिगनिया सादिक अली में आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिगनिया सादिक अली में आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख

Thursday, July 2, 2026 | July 02, 2026 Last Updated 2026-07-02T23:15:20Z
    Share
जिगनिया सादिक अली में आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख

संवाद सूत्र, फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया सादिक अली में गुरुवार को राम किशोर के घर में अचानक आग लग गई।आग की लपटें देखते ही देखते पूरे घर में फैल गईं, जिससे घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो

 गया। खेती में उपयोग होने वाला इंजन सहित अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close