फतेहगंज पुर्वी/
थाना क्षेत्र के गांव कजरौटा निवासी चमन कश्यप क्योंकि फतेहगंज पूर्वी थाने से मार्च के महीने में 3 महीने के लिए जिला बदर किया गया था और पुलिस ने ढोल धमाके के साथ उसे गैर जनपद की सीमा पर छोड़ा था।
जिला बदर की समय सीमा समाप्त होते ही वह युवक फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो गया और उसने गुरुवार रात में लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव हरेला चौराहे पर सरेआम नाजायज हथियार से हवाई फायरिंग कर दी जिससे लोगों में दहशत फैल गई लोग फायरिंग की आवाज सुनकर
दंग रह गए कुछ लोगों ने बताया कि युवक शराब के नशे में टशन दिखा रहा था और अवैध तमंचे से हवाई फायरिंग कर रहा था। उसने दो राउंड हवाई फायर किए जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई ।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है अगर ऐसी बात है तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा । कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल में ही होगा।