जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग

Saturday, July 25, 2026 | July 25, 2026 Last Updated 2026-07-26T02:14:59Z
    Share
जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग

 नेशनल 24

अमित कुमार जोशी

*सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कहा- हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर*  

*मिलक/रामपुर।* रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सपा नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार मिलक को सौंपकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की।पूर्व सभासद इकरार हुसैन के नेतृत्व में सपाई एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में तहसील पहुँचे और जौहर यूनिवर्सिटी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और धरना देकर बैठा गये उसके बाद उपजिलाअधिकारी की गैर मैज़ूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह विश्वविद्यालय पूर्व मंत्री मौ. आजम खान द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। इसमें गरीब, मजदूर और बेसहारा बच्चों को फीस में छूट देकर शिक्षा दी जाती है। इसमें सभी धर्मों और वर्गों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय के भवनों का मानचित्र निर्माण के समय ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा और बाद में बने मेडिकल कॉलेज का मानचित्र जिला पंचायत से पास कराया गया था। 2024 में रामपुर विकास प्राधिकरण ने अपना दायरा बढ़ाकर विवि की 40 इमारतों में से 38 को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया और 15 दिन में न हटाने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है।

नेताओं ने कहा कि यदि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई तो हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि यदि मानचित्र में कोई त्रुटि है तो उसका समाधान नियमानुसार किया जाए, न कि "शिक्षा के इस मंदिर" को ध्वस्त किया जाए। 
ज्ञापन पर पूर्व सभासद इकरार हुसैन, फैसल खान, मोहम्मद असलम, ज़ीशान रज़ा खान, विजयपाल यादव, राजू गुप्ता, नन्हें कादरी, आसिम रज़ा खान, इमरान बाबा,फरहत मियां, मो.आसिफ, यूनुस अंसारी, रिहान अल्वी, सुनील यादव,इक़बाल अंसारी, अशरफ रज़ा बॉबी यादव, बजरुद्दीन अंसारी, नाज़िम वारसी,हाज़ी सईदुल रहमान, सफ़दर अली एजाज़ खान, मोहम्मद इरफ़ान, इकराम खान आदि के हस्ताक्षर हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close