सँभल मे सहकारी सप्ताह का आयोजन।-------------------------

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सँभल मे सहकारी सप्ताह का आयोजन।-------------------------

Sunday, July 5, 2026 | July 05, 2026 Last Updated 2026-07-05T14:00:24Z
    Share
सँभल मे सहकारी सप्ताह का आयोजन।
-------------------------
   संवादादाता नेत्रपाल सिंह 
-------------------------
संभल। जनपद संभल में शनिवार को डी.आर. रिजॉर्ट में सहकारी सप्ताह के अवसर परआधुनिक खेती और नैनो उर्वरक पर दिया गया जोर ।
सम्भल जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सहकारी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सहकारी समितियों पर रासायनिक उर्वरकों की बिक्री कम कर इफको के नैनो उर्वरकों एवं जैविक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखनाथ भट्ट ने किसानों एवं सहकारी बंधुओं की सराहना करते हुए जनपद में सहकारिता आंदोलन को और गति देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं आधुनिक तकनीक आधारित खेती अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीर विक्रम सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर पैक्स (PACS) का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनपद की सहकारी समितियों पर इफको के कीटनाशक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित पोषण प्रबंधन की जानकारी दी, जबकि डॉ. अरविंद कुमार ने फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम एवं उनके वैज्ञानिक उपचार के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।

इफको मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र गंगवार ने किसानों से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, एनपीके 19:19:19, जैविक उर्वरक, सागरिका तथा नेचुरल पोटाश जैसे आधुनिक एवं किफायती उत्पादों के उपयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों से लागत कम होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ज्ञानप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद में सहकारी आंदोलन को और मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। अंत में इफको के क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 300 सहकार बंधुओं एवं किसानों ने प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सहकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close