CSC सेंटर का ताला तोड़कर हुई चोरी
, इनवर्टर, बैटरी व नकदी ले उड़े चोर*
फतेहगंज पूर्वी । क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मिनी ब्रांच CSP में शनिवार सुबह चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई कॉलोनी बिलपुर निवासी अनुज मिश्रा पुत्र पवनराज मिश्रा, का कृषक समाज इंटर कॉलेज की दुकान में भारतीय स्टेट बैंक की मिनी ब्रांच एवं CSP संचालित है। अनुज मिश्रा के अनुसार वह 10 जुलाई 2026 की शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार 11 जुलाई की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दोनों दुकानों के ताले टूटे मिले।
पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से इनवर्टर, बैटरी तथा लगभग 600 रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने तथा सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।