छोटी बच्ची को उठाकर पटका, बचाने आयी मां के साथ भी मारपीट की।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव गुलनगरा निवासी सुधा ने गांव के ही दीपक के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि 24 तारीख को उनकी दो वर्ष की बच्ची देहतू घर के बाहर खेल रही थी उसी समय गांव का ही दीपक रास्ते से निकला और बच्ची को उठाकर पटक दिया।बच्ची के रोने की आवाज
सुनकर सुधा बच्ची को बचाने आयी तो दीपक ने सुधा के साथ भी लात घूसों से मारपीट की महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालों के आने पर दीपक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने
थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।