सहसवान में तेज रफ्तार अल्टो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में तेज रफ्तार अल्टो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Monday, August 31, 2026 | August 31, 2026 Last Updated 2026-08-31T15:54:22Z
    Share
सहसवान में तेज रफ्तार अल्टो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल
 संवाददाता प्रदीप यादव की रिपोर्ट सहसवान बदायूं 

सहसवान, बदायूँ। थाना सहसवान क्षेत्र के बिसौली रोड पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात अल्टो कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खितौरा स्थित सत्संग आश्रम के सामने एक अज्ञात सफेद रंग की अल्टो कार ने मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स संख्या UP24AH8097 में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर खड़ी दूसरी बाइक संख्या UP24BK4839 से जा टकराई।

हादसे में पहली बाइक पर सवार जयप्रकाश (30) पुत्र सहाब सिंह निवासी ग्राम भिलौलिया थाना बिल्सी व उनकी मां केतकी देवी, तथा दूसरी बाइक सवार सोनू पुत्र कुंवर सिंह निवासी किशन हरी थाना फैजगंज बेहटा और नीरज पत्नी गौरव निवासी ग्राम डकारा पुख्ता थाना सहसवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज बदायूँ रेफर किया गया है।

थाना सहसवान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात अल्टो कार की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close