बगरैन चौराहे पर गूंजे "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा" के जयकारे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बगरैन चौराहे पर गूंजे "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा" के जयकारे

Friday, September 18, 2026 | September 18, 2026 Last Updated 2026-09-18T14:14:35Z
    Share
संवाददाता सर्विस गुप्ता बगरैन
बगरैन चौराहे पर गूंजे "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा" के जयकारे

परसिया से शुरू हुई निशान यात्रा, बगरैन में हुआ अभिनंदन 

बगरैन - कस्बा बगरैन के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला। बरेली जिले के प्रसिद्ध मनौना धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और भंडारे के लिए जा रही पैदल निशान यात्रा का स्थानीय पत्रकारों,कस्बा वासियों, दुकानदारों और सनातन प्रेमियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों गूंज एवं अमरोहा के प्रसिद्ध डीजे की धुन के बीच श्रद्धालुओं का यह कारवां आगे बढ़ा, जिससे पूरा कस्बा श्याममय हो गया।
यह तीसरी भव्य पैदल निशान यात्रा बिसौली क्षेत्र के परसिया गांव से आरंभ हुई थी। विभिन्न गांवों से होते हुए यह यात्रा कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची। यात्रा कस्बे के चौराहे पर पहुंचते ही वहां मौजूद सैकड़ों सनातन प्रेमियों और सेवादारों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।
चौराहे पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्पवर्षा की। श्याम प्रेमियों के स्वागत में जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान "हाथों में निशान, बाबा की शान" और "श्री खाटू श्याम बाबा की जय" के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। निशान यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में खाटू श्याम प्रेमी श्रद्धा और उत्साह के साथ झूमते हुए चल रहे थे।
आयोजकों ने बताया कि यह तीसरी पैदल निशान यात्रा बगरैन से होते हुए मनौना धाम पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। स्वागत के शुभ अवसर पर कस्बे के सेवादार मीडिया प्रभारी ठा वेदपाल सिंह, धीरेश सिह, अम्बुज सुमन, विकास गुप्ता, विपिन गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय,मोहित सिंह, कमल कश्यप, हरीराम कश्यप, अवधेश प्रधान, महेश गुप्ता समेत कस्बे के प्रमुख गणमान्य नागरिक और तमाम श्याम भक्त उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close