युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के अपराध में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के अपराध में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

Wednesday, September 30, 2026 | September 30, 2026 Last Updated 2026-09-30T15:57:17Z
    Share
संवाददाता विनय अग्रवाल 

युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के अपराध में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

फतेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के गांव इटोरिया निवासी मृतक लालू यादव पुत्र उमेश को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के अपराध में पुलिस ने वांछित दो लोगों को बीती रात गिरफ्तार किया यहां बता दें कि लगभग एक माह पहले गांव इटोरिया निवासी बी फार्मा का छात्र लालू यादव पुत्र उमेश का शव इटोरिया ग्राम में बने अस्पताल की टंकी के पास फांसी पर लटका हुआ मिला था उस समय मृतक लालू के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिवार की महिला से अवैध संबंध होने के कारण युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था पुलिस ने उस समय पोस्टमार्टम के आधार पर युवक की मौत आत्महत्या होना पाई थी पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था इसी मुकदमे में आरोपी विजय पुत्र रामपाल राकेश पुत्र रामपाल को पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपों में वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close