एफएलसी प्रक्रिया के बाद ईवीएम वेयरहाउस सीलराजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एफएलसी प्रक्रिया के बाद ईवीएम वेयरहाउस सीलराजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

Friday, September 25, 2026 | September 25, 2026 Last Updated 2026-09-25T09:09:00Z
    Share
एफएलसी प्रक्रिया के बाद ईवीएम वेयरहाउस सील
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद। 

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूँ: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस, निकट जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूँ को गुरुवार को प्रातः 08ः30 बजे फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत बंद किया गया।
एफएलसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ईवीएम वेयरहाउस को बंद किए जाने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रतिनिधि परवेन्द्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि आशीष कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान उपस्थित रहे।
ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। संबंधित जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close