शांति भंग करने पर जरीफनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान
उस्मानपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 02 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. शकरूद्दीन पुत्र हसरूद्दीन, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद जरैठा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं। 2. आराम सिंह पुत्र लाखन सिंह, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी ग्राम खरखौल, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय सहसवान, जनपद बदायूं भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री सुभाष चन्द यादव, थाना जरीफनगर बदायूं 2. का0 667 गौरव कुमार, थाना जरीफनगर बदायूं