जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में निकली मनमोहक झांकियां।फतेहगंज पूर्वी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में निकली मनमोहक झांकियां।फतेहगंज पूर्वी।

Friday, September 4, 2026 | September 04, 2026 Last Updated 2026-09-04T10:14:28Z
    Share
जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में निकली मनमोहक झांकियां।
फतेहगंज पूर्वी। 
नगर के स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर से जन्माष्टमी की पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के लोगों द्वारा राधा कृष्ण और श्री गणेश एवं माता पार्वती और भोलेनाथ की झांकियां को सजाकर बहुत ही मनमोहक तरीके से नगर में भ्रमण कराया गया छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण के रूप में रथों पर सवार थे वहीं सर्वप्रथम श्री गणेश जी माता पार्वती और भोलेनाथ की झांकी चल रही थी राधा कृष्ण के रूप में छोटे-छोटे बच्चों की आकर्षक झांकियों ने सभी लोगों का मन आकर्षित किया मंदिर से चलकर स्टेशन रोड नेशनल हाईवे हनुमान मूर्ति होते हुए झांकियां पुनः स्टेशन रोड के मंदिर पर पहुंचकर रुकी इस दौरान कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे झांकियां में मुख्य रूप से नगर के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

संवाददाता  विनय अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close