थाना अलापुर पुलिस द्वारा नकली भारतीय करेंसी छापने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, ₹1,57,500/- की जाली मुद्रा एवं नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना अलापुर पुलिस द्वारा नकली भारतीय करेंसी छापने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, ₹1,57,500/- की जाली मुद्रा एवं नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद

Friday, October 9, 2026 | October 09, 2026 Last Updated 2026-10-10T02:23:15Z
    Share
प्रेस नोट, दिनाँक 09.10.2026
थाना अलापुर, बदायूँ

थाना अलापुर पुलिस द्वारा नकली भारतीय करेंसी छापने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, ₹1,57,500/- की जाली मुद्रा एवं नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद 




   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर नकली भारतीय करेंसी बनाने एवं उसे बाजार में चलाने वाले 02 अभियुक्तगण 1- यावर अली पुत्र मकसूद अली, निवासी ग्राम भसराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 58 वर्ष 2- नुरुलहसन पुत्र रहीसुल हसन, निवासी ग्राम भसराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से ₹500/- के कुल 315 जाली नोट (कुल धनराशि ₹1,57,500/-), 06 अर्द्धनिर्मित जाली नोट तथा नकली करेंसी बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है । बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 245/2026, धारा 178/179/180/181 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे काफी समय से नकली नोट तैयार कर उन्हें धीरे-धीरे बाजार में चलाते थे । अभियुक्तों के अनुसार, वे नकली नोटों को असली नोटों के साथ आगे-पीछे लगाकर बाजार में चलाते थे । अभियुक्त यावर उपरोक्त थाना सोरो जिला कासगंज से वांछित चल रहा है । जिसके साथी 1. रूपकिशोर उर्फ राजू पुत्र नत्थूराम निवासी सिकंदराबाद थाना मुजरिया जिला बदायूँ हाल पता (i) लेखपाल कॉलोनी थाना गुन्नौर जिला संभल (ii) ग्राम रामपुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस 2. गोविन्द पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम भगवंतपुर थाना ढोलना जिला कासगंज दिनाँक 04/09/2026 को थाना सोरो जिला कासगंज में पकडे गये है । अभियुक्त नूरुल हसन उपरोक्त पूर्व में थाना अलापुर से जाली करेन्सी के साथ पकडा गया है । बरामद सामग्री का प्रयोग नकली नोट तैयार करने में किए जाने की बात भी अभियुक्तों द्वारा बताई गई गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता
1. यावर अली पुत्र मकसूद अली, निवासी ग्राम भसराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ 
2. नुरुलहसन पुत्र रहीसुल हसन, निवासी ग्राम भसराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ
बरामदगी का विवरण
1. ₹500/- के 315 जाली नोट, कुल धनराशि ₹1,57,500/-
2. नकली नोट छापने की 01 डाई।
3. हरे टेप का 01 बण्डल।
4. 01 ग्लू स्टिक।
5. 01 मोबाइल फोन (KECHAODA-A27)
6. 02 कटर ब्लेड।
7. 01 एक्सटेंशन बोर्ड।
8. ₹500/- के 06 अर्द्धनिर्मित जाली नोट।
9. सफेद कागज का 01 खुला बण्डल।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
क) अभियुक्त यावर अली उपरोक्त
• मु0अ0सं0 641/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर बदायूँ
• मु0अ0सं0 025/2019 धारा 13 जी एक्ट थाना अलापुर बदायूँ 
• मु0अ0सं0 333/2019, धारा 420/489A/489B/489C आईपीसी, थाना अलापुर, बदायूँ।
• मु0अ0सं0 364/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलापुर, बदायूँ।
• मु0अ0सं0 550/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर जनपद बदायूँ 
• मु0अ0सं0 176/2025 धारा 178/179/180/181/318(4) बीएनएस, थाना नरौरा, जनपद बुलन्दशहर।
• मु0अ0सं0 245/2026 धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना अलापुर, बदायूँ।

ख) अभियुक्त नुरुलहसन उपरोक्त
• मु0अ0सं0 332/2022, धारा 420/489A/489C/489D आईपीसी, थाना अलापुर, बदायूँ।
• मु0अ0सं0 245/2026, धारा 178/179/180/181 बीएनएस, थाना अलापुर, बदायूँ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ, मय पुलिस टीम ।
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से
close