बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
आज 2 अक्टूबर के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर जी शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन बहजोई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संभल / आज पुलिस लाइन बहजोई में पुरुष अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर फूल माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय की एकता अखंडता एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति शपथ दिलाई गई उन्होंने महात्मा गांधी जी के सत्य अहिंसा एवं स्वच्छता के सिद्धांतों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी के साथ की ईमानदारी एवं कर्तव्य पूर्णता के आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया
पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया की दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों को जन सेवा अनुशासन ईमानदारी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आम जन में स्वच्छ एवं विश्वास की भावनाओं को मजबूत करना चाहिए इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह बहजोई पुलिस बल के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित हुए