सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर से होगी नहरों की साफ-सफाई अभियान*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर से होगी नहरों की साफ-सफाई अभियान*

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T13:22:20Z
    Share
*सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर से होगी नहरों की साफ-सफाई अभियान*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
रामपुर।। शनिवार दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में किला परिसर स्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई कार्यालय मे जनपद सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नहरों की साफ-सफाई, नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने, कुलाबों की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा राजकीय नलकूपों के सुचारु संचालन सहित किसानों से जुड़े सिंचाई के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की साफ-सफाई का कार्य गंभीरता से और समयबद्ध ढंग से कराया जाए। नहरों में जमी सिल्ट एवं अन्य अवरोधों को हटाकर पानी का प्रवाह सुचारु रखा जाए, ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने पर कहा कि सिंचाई का लाभ नहरों के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक भी पहुंचना चाहिए। इसके लिए नहरों की सफाई के साथ-साथ पानी के प्रवाह की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने नहरों के कुलाबों की व्यवस्था ठीक कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में राजकीय नलकूपों के संचालन और उनसे संबंधित बिदंओ पर चर्चा की। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि राजकीय नलकूपों को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि नहरों के साथ-साथ नलकूपों के माध्यम से भी किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने सिंचाई संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर विशेष ध्यान दिया।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई नवीन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य आगामी 26 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरों की सफाई का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा, जिससे नहरों में पानी का प्रवाह बेहतर हो सके और किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा मिले।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
close