बदायूं दास कॉलेज के सामने युवक से मारपीट, लैपटॉप और 50 हजार छीनने का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं दास कॉलेज के सामने युवक से मारपीट, लैपटॉप और 50 हजार छीनने का आरोप।

Friday, October 9, 2026 | October 09, 2026 Last Updated 2026-10-09T12:56:31Z
    Share
बदायूं दास कॉलेज के सामने युवक से मारपीट, लैपटॉप और 50 हजार छीनने का आरोप।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज 

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में दास कॉलेज के सामने गुरुवार शाम एक युवती द्वारा युवक से मारपीट और उसका लैपटॉप व 50 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया। घटना के दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
पीड़ित अभिषेक साहू पुत्र नरेश साहू निवासी होली चौक, ब्रह्मपुर ने बताया कि वह मैनकाइंड कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। आरोप है कि युवती आरती अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंची और विवाद के बाद मारपीट करते हुए उसका लैपटॉप व रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे और 12 जुलाई को मंदिर में प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
close