मदरसा सरवतुल कुरआन में आने वाले मेहमानों का किया जाता है सम्मानपूर्वक स्वागत
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
रामपुर। मोहल्ला झंडा रामपुर (डियाई) स्थित मदरसा सरवतुल कुरआन में दीनी तालीम के साथ-साथ आने वाले मेहमानों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है। मदरसे के जिम्मेदार हाफिज अब्दुल वसी एवं मौलाना अनस साहब ने बताया कि मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि मदरसा सरवतुल कुरआन में आने वाले सभी मेहमानों का दिल से स्वागत किया जाता है। संस्था शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मदरसे के जिम्मेदारों ने सभी लोगों से बच्चों की तालीम और बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील की।