ब्रेकिंग न्यूज़
सहसवान के सेवा नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान। सहसवान स्थित सेवा नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रिहाना पत्नी सलमान, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम गाडोलिया पट्टी तसोल के रूप में बताई जा रही है। मौके से डॉक्टर हुए फरार
परिजनों के अनुसार रिहाना का यह पांचवां बच्चा था और इससे पहले उनकी चार बेटियां हैं। प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
फिलहाल जच्चा-बच्चा की मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।