बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्थी तबाह*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्थी तबाह*

Saturday, October 3, 2026 | October 03, 2026 Last Updated 2026-10-04T06:22:06Z
    Share
*बारिश से ढहा कच्चा मकान, गृहस्थी तबाह*
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
बदायूं जिले के ब्लॉक म्यांँऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मरौरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना छिन गया। गांव की रहने वाली कमला मिश्रा (पत्नी स्वर्गीय सतेन्द्र मिश्रा) का कच्चा मकान बारिश के पानी को नहीं झेल सका और अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया।
गनीमत यह रही कि मकान गिरते समय परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि, मकान के मलबे में दबने से पीड़ित परिवार के कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़िता कमला मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कमला ने बताया कि उन्होंने हादसे के तुरंत बाद मथना मरौरी के ग्राम प्रधान आदेश को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी थी और मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन सूचना मिलने के लंबे समय बाद भी ग्राम प्रधान न तो पीड़ित परिवार का हालचाल जानने पहुंचे पीड़िता ने प्रशासन से मुआवजे की मांग
मकान गिरने से पीड़ित कमला मिश्रा का परिवार बेहद संकट में है कमला मिश्रा ने जिला प्रशासन और म्याँऊ ब्लॉक के अधिकारियों से मांग की है कि
 राजस्व टीम (लेखपाल) को मौके पर भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए।
• मुख्यमंत्री आवास योजना या दैवीय आपदा कोष के तहत पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए
राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बदायूं से
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close