आंवला की सियासत में नई चर्चाओं ने पकड़ा जोर निहाल सिंह लोधी का नाम फिर सुर्खियों में।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बरेली। आंवला विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आंवला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी बीच क्षेत्र में एक नाम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है—निहाल सिंह लोधी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा से आंवला विधानसभा सीट के लिए दावेदारी की थी। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनसंपर्क के चलते समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के बीच उनके नाम को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि आंवला विधानसभा के आगामी राजनीतिक समीकरण किस दिशा में करवट लेते हैं और भाजपा किस चेहरे पर अपना भरोसा जताती है।