उसहैत के सरेली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार का पैर कटा, दो गंभीर घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उसहैत के सरेली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार का पैर कटा, दो गंभीर घायल

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T11:06:01Z
    Share
उसहैत के सरेली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार का पैर कटा, दो गंभीर घायल
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
बादायूँ। जनपद बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेली मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर कट गया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़िया हरदो पट्टी निवासी नरेश कश्यप पुत्र रामलाल, अनिल पुत्र लड़ते और अमित बाइक से उसहैत बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सरेली मोड़ के पास उनकी बाइक की आर्टिका कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर कट गया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
 हादसे के बाद मचा हड़कंप
सरेली मोड़ पर हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों की हालत और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
close