चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने मध्य प्रदेश के बालक को परिवार से मिलाया*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने मध्य प्रदेश के बालक को परिवार से मिलाया*

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T13:21:04Z
    Share
*चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने मध्य प्रदेश के बालक को परिवार से मिलाया*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
रामपुर।। शनिवार 19 अक्टूबर 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर को थाना मिलक के माध्यम से चाइल्ड फॉउण्ड से सम्बन्धित केस प्राप्त हुआ, जिसमें कॉलर ने बताया कि एक बालक लावारिश अवस्था में घूमता हुआ मिला है। 
जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या द्वारा जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन निजामुद्दीन को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मौके पर पहुँचकर बालक से पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम लुसमन बताया। बालक घर का फोन नम्बर बताने में असमर्थ है। बालक की थाना मिलक में जीडी दर्ज कराकर बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाकर बाल कल्याण समिति के मौखिक आदेश पर शेल्टर दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में बालक की काउसलिंग की गयी। काउसलिंग के दौरान टीम के अथक प्रयासों से बालक ने अपना नाम लुसमन पुत्र अनूप खान सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम जूना पानी कालापीपल बोदिकलन सीहोर मध्य प्रदेश बताया। बालक द्वारा बताया गया कि मेरी चाची डबल फाटक पुल के नीचे मुरादाबाद में रहती है।
बालक ने अपने परिजनों का फोन नम्बर नहीं बताया, जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक के बताये गये पते डबल फाटक पुल थाना कटघर मुरादाबाद से सम्पर्क करके बालक के परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय रामपुर बुलाया गया।
21अक्टूबर 2026 को बालक लुसमन व बालक की चाची बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक लुसमन की सुपुर्दगी उसकी चाची लाजपति को दे दी गयी।
close