संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
संविलियन विद्यालय कौआ नगला में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई गई, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
कादर चौक, बदायूं। कादर चौक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कौआ नगला में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत और गीतों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बच्चों को महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बच्चों को पेन कोफी सामग्री एवं अन्य पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में लता, आयुष और कमल सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
गौरतलब है कि 18 सितंबर 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र असरसी पर आयोजित उमंग कार्यक्रम की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा लता ने पूरे ब्लॉक में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।विद्यालय परिवार ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से