बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
पुलिस अधीक्षक संभल के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी के साथ मासिक अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर मीटिंग हुई
संभल /पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन बहजोई सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई गोष्टी के दौरान शासन की प्राथमिकताओं कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं अपराधों की रोकथाम आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समय मध्य निस्तारण का निर्धारण मानचित्र एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए आगामी त्योहारों नवरात्रि एवं दशहरा के दृष्टिकोण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार भ्रमण शील रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मित्रवत पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आम जन की शिकायतों का तत्काल एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने जन सामान्य से बेहतर संबंध स्थापित करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाब देही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया गोष्ठी में समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएं एवं जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु पूरी तत्परता निभाएं