भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बदायूं में निकली विकसित भारत संकल्प पदयात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बदायूं में निकली विकसित भारत संकल्प पदयात्रा

Wednesday, October 7, 2026 | October 07, 2026 Last Updated 2026-10-07T16:33:10Z
    Share

संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बदायूं में निकली विकसित भारत संकल्प पदयात्रा

दिनांक 7 अक्टूबर 2026
बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में हुई, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना।
सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज और विकसित भारत के प्ले कार्ड के साथ विशाल पदयात्रा निकाली। पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर पुरुषराम चौक, बदायूं क्लब, भामाशाह चौक, कचहरी होते हुए इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पहुंची।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा - मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा - सबका विश्वास जीतकर देश विकास की ओर बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा - विकसित भारत के संकल्प को हर बूथ और हर परिवार तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में सदर विधायक महेश गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close