फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नही : डीएम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नही : डीएम

Saturday, October 3, 2026 | October 03, 2026 Last Updated 2026-10-03T15:30:57Z
    Share
संवाददाता रोहतासआर्य 

फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,
 निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नही : डीएम
बदायूं: 18 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के व समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
तहसील बिल्सी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जोगेंद्र पुत्र नौबत निवासी ग्राम खौसारा ने अपनी शिकायत में कहा है कि खौसारा स्थित गाटा संख्या 57 में सरकारी चकमार्ग पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि चकमार्क की पैमाइश कर उसका सीमांकन कराएं और कब्ज़ा हटवाएं। विकास कुमार निवासी ग्राम करियामई ने शिकायत की है कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से विद्युत बिल अत्यधिक धनराशि का बनाकर भेजा जा रहा है इसके बारे में कई बार पहले भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। डीएम में एसडीओ नियमानुसार कार्रवाई कर करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खेरवारा निवासी हरि सिंह ने चकमार्ग पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने की शिकायत की है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को चकमार्ग खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व से सम्बंधित 45, पुलिस 12, समाज कल्याण विभाग 02 तथा नगर पालिका से सम्बंधित 04 सहित कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य, तहसीलदार बिल्सी सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close