जन्मदिन पर अनोखी पहल: अजय यादव ने हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जन्मदिन पर अनोखी पहल: अजय यादव ने हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Wednesday, October 7, 2026 | October 07, 2026 Last Updated 2026-10-07T16:38:27Z
    Share
जन्मदिन पर अनोखी पहल: अजय यादव ने हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

शाहजहांपुरअजय यादव की यही पुकार,सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के संदेश के साथ अजय यादव ने अपने जन्मदिन को समाजहित और जनसेवा के लिए समर्पित किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पर भी “अजय यादव की यही पुकार, सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” संदेश अंकित कराया गया, ताकि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति सजग रहें।
अजय यादव ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा और जनहित के संदेश से जोड़ना उनका प्रयास रहता है। सड़क पर थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
इस अवसर पर श्री अभय यादव, प्रधान नियामतपुर भी उपस्थित रहे।
सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
रिपोर्ट राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close