संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से
बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में जमीनी विवाद को लेकर झोपड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को इस प्रकरण को लेकर सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के पक्ष में आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर थाना कादरचौक तथा पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप कश्यप, जिला अध्यक्ष बदायूं महावीर कश्यप, प्रदेश सचिव प्रशांत कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर शीशपाल कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नेत्रपाल कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी नीरेश कश्यप, राम भरोसे कश्यप, भारत कश्यप, सत्यनारायण कश्यप सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।