सहसवान में रामलीला से पूर्व गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में रामलीला से पूर्व गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा*

Friday, October 9, 2026 | October 09, 2026 Last Updated 2026-10-09T13:07:47Z
    Share
*सहसवान में रामलीला से पूर्व गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा*
 
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान 

*सहसवान (बदायूं)।* नगर में रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके और पूरे नगर में *गणपति बप्पा मोरया* के जयघोष गूंजते रहे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद*
आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक *नरेश कुमार सिंह* अपनी पुलिस टीम के साथ शुरू से अंत तक शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे। पुलिस के सहयोग से पूरा आयोजन बिना किसी विघ्न के संपन्न हुआ।

*अध्यक्ष ने जताया आभार*
गणेश शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष *गौतम असावा उर्फ बॉबी* ने कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग से ही सफल हो पाया है। उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों, सहयोगियों, नगर के संभ्रांत नागरिकों, प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ाते हैं।

*ये रहे मौजूद*
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, धीरज सक्सेना, मनीष माहेश्वरी, रंजीत कौशिक, आदर्श सक्सेना, शिशिर माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, बिट्टू, निशीथ माहेश्वरी, सोनू ठाकुर, आमोद बाबू, सचिन सक्सेना, अतुल कुमार, राहुल माहेश्वरी, विवेक सक्सेना, गौरव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
close