बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADG ज्योति नारायण और SP दीपक भूकर ने कुंडा के बेंती पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADG ज्योति नारायण और SP दीपक भूकर ने कुंडा के बेंती पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sunday, November 15, 2026 | November 15, 2026 Last Updated 2026-11-15T13:54:45Z
    Share

संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADG ज्योति नारायण और SP दीपक भूकर ने कुंडा के बेंती पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और पार्किंग तक का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के बेंती में आगामी श्री बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम को लेकर पुलिस 

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं

इसी क्रम में आज 15 नवंबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण एवं

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय

 तथा क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैश्य के साथ कार्यक्रम स्थल बेंती पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल 

और यातायात प्रबंधन की तैयारियों को बारीकी से परखा। इसके साथ ही

 कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हैलीपैड सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा 

और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

ADG ज्योति नारायण और SP दीपक भूकर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो

बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आला अधिकारी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
close