सम्मानित शिक्षक भाइयों एवं बहनों, जनपद-बदायूॅ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सम्मानित शिक्षक भाइयों एवं बहनों, जनपद-बदायूॅ

Monday, November 16, 2026 | November 16, 2026 Last Updated 2026-11-16T13:56:01Z
    Share
सम्मानित शिक्षक भाइयों एवं बहनों,
 जनपद-बदायूॅ
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
   आप सभी अवगत है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं *पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, 01 अप्रैल 2025 से पूर्व चयनित ऐसे शिक्षक जिनकी कार्यभार ग्रहण तिथि 01 अप्रैल 2005 के पश्चात है, की पुरानी पेंशन बहाल कराने, विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर टी0ई0टी0 से मुक्त कराने शिक्षकों के शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की एसटीएफ से जांच न कराने, परिषदीय सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति करने, 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों की 50 प्रतिशत न्यूनतम अंकों की सीमा समाप्त करने, अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण करने, माध्यमिक शिक्षा परिषद की भांति 12 वर्ष पर प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य करने, योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित की नियुक्ति करने, चैकीदार की नियुक्ति करने, अन्तर्जनपदीय, अन्तः जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानान्तरण शीतकालीन अवकाश में करने, बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षकों को द्वितीय शनिवार एवं उपार्जित अवकाश अनुमन्य करने* के निस्तारण हेतु *दिनांक 18 नबम्बर 2026 को अपराहन 12ः00 बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूॅ कार्यालय* पर विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। वर्तमान समय में शासन प्रशासन संगठनों में फूट डालों और राज करों के वाक्य को चरितार्थ करने का कार्य कर रहा है। हम चाणक्य के वंशज है, हम अपनी योग्यता के आधार पर समाज का निर्माण करते है, हमारे संस्कार समन्वय/संगठित समाज को वरियता देते हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ *लिंग, जाति, धर्म, सम्प्रदाय, योग्यता के आधार पर विघटन को न तो बढ़ावा देता है और न ही उसे स्वीकार करता है। पेंशन आन्दोलन में हमने अपने परिवार के पेंशनविहीन साथियों के सहयोग के आधार पर ईको गार्डन, लखनउ को ऐतिहासिक रूप से भरने का कार्य किया है। टी0ई0टी0 के विरोध में हमारे टी0ई0टी0 उत्तीर्ण साथियों ने दिल्ली की सरजमीं पर अपने परिवार के वरिष्ठ नान टी0ई0टी0 साथियों के पक्ष में रामलीला मैदान, नई दिल्ली को भरने का कार्य किया है।* 
आज कुछ साथीगण शासन प्रशासन के इशारे पर प्रमोशन के नाम पर, टी0ई0टी0/नान टी0ई0टी0 के नाम पर विघटन कराने का प्रयास कर रहे है, यह चाणक्य के वंशजों का समाज है, वह इस कुत्सित प्रयास को कभी स्वीकार नहीं करेगा। 
 मैं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का मुखिया होने के नाते आप सभी शिक्षक भाईयों एवं बहनों से *आपकी ऐतिहासिक एकजुटता की दुहाई देते हुये* करबद्ध अनुरोध करता हूॅ कि समस्त प्रकार की नकारात्मक शक्तियों को परास्त करते हुये उपरोक्त समस्त मांगो को पूर्ण कराने हेतु दिनांक 18 नबम्बर 2026 को अपराह्न 12ः00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूूॅ कार्यालय पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। *आपने हमेशा अपना सहयोग प्रदान कर मेरे विश्वास को मजबूत किया है* आपके सहयोग की अपेक्षा में- *संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बदायूॅ।*
close