शहजादनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट का फरार वारण्टी गिरफ्तार*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहजादनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट का फरार वारण्टी गिरफ्तार*

Monday, November 16, 2026 | November 16, 2026 Last Updated 2026-11-16T16:26:49Z
    Share
*शहजादनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट का फरार वारण्टी गिरफ्तार*

संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
रामपुर। वांछित और वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहजादनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को थाना शहजादनगर पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम पैगम्बरपुर निवासी कासिम खान पुत्र वाजिद खान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त कासिम खान स्थानीय थाने में दर्ज वाद संख्या 22/18, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था और न्यायालय से उसके खिलाफ वारण्ट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक (उ0नि0) कपिल कुमार, कांस्टेबल दिग्विजय और कांस्टेबल भारत मलिक शामिल रहे।
close