पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की दृष्टिगत ग्राम सिसौना डांडा स्थित गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की दृष्टिगत ग्राम सिसौना डांडा स्थित गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

Monday, November 16, 2026 | November 16, 2026 Last Updated 2026-11-16T16:27:17Z
    Share
बहजोई संभल 
संवाददाता सत्य प्रकाश 


पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की दृष्टिगत ग्राम सिसौना डांडा स्थित गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए


संभल / पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौना डांडा स्थित गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल गंगा मेले एवं स्नान पर्व की दृष्टिगत की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया मेले में जनपद संभल सहित आसपास के जनपदों एवं अन्य क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन एवं गंगा स्नान करने की संभावना है इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी निर्धारित की गई है साथ ही मेला में क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु पृथक मेला थाना स्थापित कर थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा मेला क्षेत्र में पुलिस वालों की तैनाती सुरक्षा प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थान पर सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहें और मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण रहकर प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखें इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले स्थान पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं गंगा घाटों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को गंगा स्नान दर्शन एवं पूजन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और संपूर्ण मेला अवधि में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे संभल पुलिस द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मिले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्थाएं की गई हैं
close