ककरौआ में हिन्दू रक्षा दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी का हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ककरौआ में हिन्दू रक्षा दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी का हुआ

Sunday, November 15, 2026 | November 15, 2026 Last Updated 2026-11-15T13:52:48Z
    Share
*ककरौआ में हिन्दू रक्षा दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी का हुआ 

रामपुर। हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि के पैतृक निवास स्थान पर आज संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और स्थानीय स्तर पर युवाओं को सक्रिय जिम्मेदारियां सौंपना था।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से हिन्दू रक्षा दल की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को नई गति देने के लिए ऊर्जावान युवाओं को निम्नलिखित पदों पर नियुक्त किया गया है इसमें 
विशाल सागर को नगर उपाध्यक्ष दिनेश वाल्मीकि को नगर महासचिव एवं महामंत्री: अमित यादव को बनाया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि ने कहा, "संगठन में युवाओं के जुड़ने से हिंदुत्व की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा व गति मिलेगी। हमें पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना है।"
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हिन्दू समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस दौरान बैठक में शहर नगर अध्यक्ष भोकन लाल सैनी, शाहबाद नगर अध्यक्ष टिंकू यादव , आकाश राजपूत, हरि सिंह सैनी , दिनेश वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, अमित राठौर , अरविंद कोहली, आनंद वर्मा , राजीव राजपूत, सतवीर राठौर, अभिषेक सागर और अमित यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
close