यूपी चुनाव 2022 : 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान संपन्न, 60.17 फीसदी हुई वोटिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी चुनाव 2022 : 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान संपन्न, 60.17 फीसदी हुई वोटिंग

Thursday, February 10, 2022 | February 10, 2022 Last Updated 2022-02-11T00:50:25Z
    Share
यूपी चुनाव 2022 : 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान संपन्न, 60.17 फीसदी हुई वोटिंग

National 24 live News. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में 60.17 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि आंकड़ों को बाद में अपडेट किया जाएगा। पहले चरण के चुनाव के खत्म होने के साथ ही योगी सरकार के 9 मंत्रियों समेत 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया है और कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
इन जिलों में चुनाव संपन्न
पहले चरण की 58 सीटों में से 9 सीटें सुरक्षित हैं. इस चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विभिन्न सीट के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 
पहले चरण में इन सीटों के लिए हुआ मतदान
कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, ढोलना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइलो, अलीगढ़, इग्लास, छटा, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह।
योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद
पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. इनमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक शामिल हैं
 रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा गाजियाबाद
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close