बदायूं के वजीरगंज में खूब गरजे आदित्य योगी नाथ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं के वजीरगंज में खूब गरजे आदित्य योगी नाथ

Friday, February 11, 2022 | February 11, 2022 Last Updated 2022-02-12T01:37:53Z
    Share
विरोधियों के मुँह पर तमांचा जड़ने लिए भाजपा को वोट दें: योगी आदित्यनाथ
योगी का संदेश महेश गुप्ता की मूंछ टाइट कर भेजें विधानसभा
बोले बसपा का हाथी और गरीबों का राशन खा जाते थे सपा गुंण्डे
दस मार्च के बाद फिर से दौड़ेगा विकास का पहिया 
वजीरगंज और दातागंज में चुनावी सभा कर भाजपा समर्थकों में जोश भर गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं और दातागंज विधानसभा में पहुंंचकर भाजपा प्रत्याशियों की समर्थन में जनसभा की। जनसभा के माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा साथ ही सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीबों का राशन बसपा का हाथी और सपा के गुंड खा जाते थे। कहा कि भाजपा सरकार बनते ही फिर से विकास कार्य शुरू होंगे। तथा माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा।
मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत करते हुए  कहा कि  पांच साल पहले बदायूं आया था तब कहा था कि महेश गुप्ता की मूंछ को इतना टाइट करा देंगे कि भूमाफिया दिखाई नहीं देंगें। जीत करने के बाद वह किया भी। मुख्यमंत्री बोले  पहले भूमाफिया जमीन पर कब्जा करते थे। बेटियों के साथ छेडख़ानी करते थे। अब गुंडे दूसरे लोक को चले गए। कहा कि यहां के लोगों पर गंगा मैया की सबसे अधिक कृपा हुई है। गंगा एक्सप्रेस वे का सबसे बड़ा क्षेत्र बदायूं से होकर गुजर रहा है। यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हो सका।
 कोरोना काल खंड में सपा और बसपा के मुखिया घरों में दुबके रहे थे। सिर्फ  भाजपा के लोग ही दिखाई दे रहे थे। बोले हमारे एक हाथ में विकास की छड़ी है, दूसरे हाथ में माफिया के अवैध कब्जे पर चलाने के लिए बुलडोजर है। जो लोग भाजपा का टीका बता रहे थे, इसी टीके ने प्रदेश की जनता की जान बचाई है।
 उत्तर प्रदेश में कोरोना कंट्रोल हो चुका है। टीका का दुष्प्रचार करने वालो को वोट मांगने का अधिकार नहीं है।कोरोना की तीसरी लहर भी पता नहीं चला कब आयी कब चली गयी।लोगों को 75% वैक्सीन लग चुकी है।जबकि पहली डोज 100% लोगों को लग चुकी है।जबकि बिरोधी इस टीके का बिरोध कर रहे है।माफियाओं पर बुलडोजर चल रहे है वायरस भाग रहा है।अब विरोधियों के मुँह पर तमांचा जड़ ने लिए भाजपा को वोट दें।
 डबल इंजन की सरकार में डबल राशन मिल रहा है। सपा, बसपा सरकार में राशन ही नहीं मिलता था। हाथी का पेट इतना बड़ा है, सारा राशन खुद खा जाता था। भाजपा एक करोड़ युवकों को स्मार्ट फोन दे रही है। सपा इसका विरोध कर रही। बोले सरकार बनने के बाद दो करोड़ को स्मार्ट फोन देंगे। गन्ना किसानों को पांच साल में बसपा में 425 करोड़ का भुगतान हुआ और सपा में 6०० करोड़। वहीं भाजपा सरकार में 1 लाख 6० करोड़ भुगतान हुआ है। अकेले बदायूं में आठ करोड़ का भुगतान हुआ। जनता से सीधे संवाद करते हुए बोले सपा के मुखिया कहते थे कि हमने प्रदेश में विकास कराया। लेकिन कब्रिस्तानों का। वोट भी उन्हें वहीं से मिलेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार में सैफई में महोत्सव होता था। उनकी सरकार में कांवड़य़ात्रा नहीं निकलती। कफ्र्यू लगा दिया जाता था। अब शान से कांवड यात्रा निकलती है। अब अयोधया, माथुरा, काशी में उत्सव हो रहे हैं, पर्व और त्योहार शांति से मनाए जा रहे हैं। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सभी का बिना भेदभाव के विकास कराया है। बोले 1० मार्च के बाद विकास और बुलडोजर एक साथ चलेगा।
अंत में वजीरगंज की सभा में मुख्यमंत्री ने शहर से प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी से हरीश शाक्य, सहसवान से डीके भारद्वाज एवं बिसौली से कुशल सागर को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। एवं दातागंज की सभा में राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।  
नेशनल पर 24 लाइव न्यूज़
 रिपोर्ट राहुल शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close