जनसेवा केन्द्रों पर पुलिस द्वारा की छापेमारी से मचा हड़कम्प
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही मतदान से पहले अधिकारियों के आदेश पर पुलिस टीम द्वारा जनसेवा केन्द्रों में छापेमारी से हड़कम्प मच गया।
पुलिस ने क्षेत्र के जनसेवा केन्द्रों व फोटो स्टेट की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान जनसेवा केन्द्रों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत ही केन्द्र संचालन की हिदायत दी गयी।
विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा मतदान से पूर्व जनसेवा केन्द्रों पर फर्जी आधार कार्ड व वोटर आई डी बनाये जाने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।
जिसके तहत अधिकारियों के आदेश पर आज शनिवार दोपहर के बाद भोट थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांवों व कस्बों में चल रहे जनसेवा केन्द्रों व फोटो स्टेट की दुकानों में छापेमारी की।
अचानक भारी पुलिस बल के साथ जनसेवा केन्द्रों पर छापेमारी की सूचना पर जन सेवा केन्द्र संचालकों में हड़कम्प मच गया।
इसमें थाना पुलिस द्वारा जन सेवा केन्द्रों की चैकिंग की व चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए मतदान के दिन पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में चल रहे जनसेवा केन्द्रों को बंद रखने की हिदायत भी दी।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया फर्जी आधार कार्ड व वोडर आईडी बनाये जाने की गोपनीय सूचना के आधार पर अधिकारियों के आदेश पर जनसेवा केन्द्रों की चैकिंग की गयी है।