जिला कार्यालय पर हुई अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):आज मंगलवार को अपना दल एस जनपद रामपुर की मासिक समीक्षा वैठक पार्टी के जिला कार्यालय सिविल लाईंस रामपुर पर हुई।
बैठक में सभी विधान सभाओ के विधान सभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू ने कहा कि सभी पदाधिकारी रामपुर लोक सभा क्षेत्र के उप चुनाव की तैयारी में जुट जाये।
कहा कि जल्द ही जिला संगठन के पदाधिकारी लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल जी से मुलाकात करके गठबंधन में रामपुर लोक सभा सीट अपना दल एस का प्रत्याशी उतारने को लेकर दावेदारी करेगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष जी ने सैनी समाज के नेता ओमसरन सैनी जी को उनके साथियों के साथ अपना दल एस की पटिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
बैठक में जिला महासचिव मुर्शिद अली सिकंदर, जिला सचिव कुलदीप चौधरी, महिला मंच की जिला अध्यक्ष गीता सक्सेना, विधान सभा अध्यक्ष रामपुर तौहीद खान, पूर्व जिला अध्यक्ष आई टी सेल अभिषेक पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मंच होवेश कुर्मी, ओमसरन सैनी, आदि पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर