पुलिस प्रशासन दबाना चाहता है किसानों की आबाज़ : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस प्रशासन दबाना चाहता है किसानों की आबाज़ : शंखधार

Tuesday, June 21, 2022 | June 21, 2022 Last Updated 2022-06-21T11:39:25Z
    Share
पुलिस प्रशासन दबाना चाहता है किसानों की आबाज़ : शंखधार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि भारतीय किसान संघ के द्वारा जिला प्रशासन रामपुर से मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन देने की अनुमति चाही थी। 

जिसे जिला प्रशासन रामपुर द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। उसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। 

लेकिन उसके बाबजूद भी भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं को थाना मिलक में लाकर बैठाया गया और जब मुख्यमंत्री जनपद में दोनों सभाओं को सम्बोधित करके वापस चले गए तब सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने घर जाने दिया। 

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस किसानों को अपनी बात कहने पर भी पहरा लगा देती है जो कि पूरी तरह गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए किसान अपनी बात को अगर अपने मुख्यमंत्री से नहीं कहेंगे तो फिर किससे कहेंगे। 

आदेश शंखधार ने बताया कि हमारा भारतीय किसान संघ देश के किसानों के लिए किसानों के द्वारा ही चलाया जाने बाला एक गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी किसान संगठन है। हमारा संगठन कोई भी ऐसा कार्य नहीं करता है जिससे कि हमारे देश की शान्ति भंग हो या फिर देश की किसी भी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचे। 

लेकिन पुलिस प्रशासन किसानों की आबाज़ को दबाना चाहता है इससे किसान डरने वाले नहीं हैं। किसानों ने अपने दोनों हाथों से अपना मूंह बन्द कर शान्ति पूर्वक प्रदर्शन कर विरोध जताया। और कहा की जल्द ही मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। 

इस अवसर पर राजवीर यादव, वीरेश शर्मा, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, राहुल भारद्वाज, चंद्रपाल सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार सागर, दौलत राम सैनी, वीरपाल गंगवार, रामबहादुर भगत, अरविन्द गंगवार, डालचन्द पाल, घनश्याम गंगवार, चन्द्र प्रकाश गंगवार, प्रमोद गुप्ता, पवन गंगवार, रामकिशोर, भागीरथ, प्रेमबहादुर गंगवार, संतोष शर्मा, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, टिंकू कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close